फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three robbers injured in encounter sent to jail

Pratapgarh News: मुठभेड़ में घायल तीन लुटेरों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three robbers injured in encounter sent to jail
देल्हूपुर के तवंकलपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल तीनाें लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके फरार साथियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चंघईपुर में मोहम्मद समीर की बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों ने रोहित व उसके भतीजे विपिन सिंह को गोली मार दी थी। ग्रामीणों की घेराबंदी देख बदमाश बाइक छोड़ भाग निकले। शुक्रवार तड़के तवकलपुर में डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें मानधाता के सुबरनी निवासी मोहम्मद सलीम, चंघईपुर के सद्दाम और रानीगंज के कौलापुर नंदपट्टी निवासी अरबाज के पैर में गोली लगी। जबकि अंधेरे में मानधाता के हैंसी निवासी ऐनुल अली और रानीगंज के कौलापुर नंदपट्टी के रहने वाले शहबाज फरार हो गए। मुठभेड़ में घायल लुटेरों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाट टीम व देल्हूपुर एसओ को लगाया है। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों को जेल भेज दिया। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए लुटेरों की टीम द्वारा पहले भी छिनैती, राहजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed