फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three including SP and BSP candidates filed their nominations.

Pratapgarh News: सपा व बसपा प्रत्याशी समेत तीन ने किया नामांकन

Thu, 02 May 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 02 May 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three including SP and BSP candidates filed their nominations.
मीराभवन कार्यालय से आंबेडकर चौराहे तक सपा प्रत्याशी ने निकाला जुलूस, पुलिस ने रोका
विज्ञापन

पत्नी व जिलाध्यक्ष के साथ पहुंचे बसपा प्रत्याशी ने सादगी से किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सपा और बसपा उम्मीदवार समेत तीन प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। कलक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
सपा उम्मीदवार डॉ. एसपी सिंह पटेल दिन में करीब 11 बजे मीराभवन स्थित कार्यालय से पदाधिकारियों व समर्थकों के जुलूस के साथ आंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पार्टी का झंडा लहराया।
विज्ञापन

बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सपा प्रत्याशी पट्टी विधायक राम सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी समेत पांच लोगों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन को दो सेट पर्चा दिया। नामांकन में प्रयागराज हंडिया से सपा विधायक हाकिम लाल बिंद भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्रा अपनी पत्नी प्रीति मिश्रा व बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम के साथ वाहन से नामांकन स्थल पहुंचे। आंबेडकर चौराहे पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यहां से वह कलक्ट्रेट पहुंचे और एक सेट नामांकन पर्चा जमा किया।
वहीं सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी रामकुमार यादव ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के तीसरे दिन भारतीय सर्वजन विकास पार्टी के अजय शर्मा ने चार सेट, निर्दलीय सजीवन पटेल ने दो सेट, मो. युसुफ खां ने दो सेट, मो. नफीस ने दो सेट, सुनील चंद्र पाल एक सेट व सत्य प्रकाश दुबे ने एक सेट पर्चा खरीदा।
नामांकन स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह, एसडीएम सदर उदयभान सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण साहू, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी भारी फोर्स के साथ अपने प्वाइंटों पर मौजूद रहे।
इनसेट
जुलूस निकला तो बन गई जाम की स्थिति
नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे सपा प्रत्याशी के काफिले को आंबेडकर चौराहे पर रोका गया। मीराभवन से निकले जुलूस के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
सपा नेता धर्मेंद्र सिंह रहे आकर्षण का केंद्र
नामांकन के दौरान एशिया के सबसे लंबे सपा नेता धर्मेंद्र सिंह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। भले ही वह सपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद पहुंचे थे।
प्रतिबंध के बाद भी उड़ाया ड्रोन
प्रतिबंध के बाद भी सपा प्रत्याशी के जुलूस में ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया। आंबेडकर चौराहे पर नजर पड़ने के बाद एसडीएम सदर उदयभान सिंह ने नाराजगी जताई। वहीं सपा प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष की ओर जा रहे उनके प्राइवेट फोटोग्राफर को लौटा दिया गया।

नगर पालिका के आरआई व एसआई को रोका
आंबेडकर चौराहे से प्रत्याशियों को नामांकन स्थल की ओर जाने का रूट तय किया गया है। यहां बने बैरियर पर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, कर अधीक्षक लाल बहादुर व राजेश बिंद को बाइक से कार्यालय जाने पर रोक दिया गया। पुलिस कर्मियों से तकरार देख बाद में सीओ सिटी शिवनारायण ने सभी को कार्यालय जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed