फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   three criminals areested

तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
three criminals areested
आसपुर देवसरा इलाके के व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकाने व गोली मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके चार साथी घर छोड़कर फरार हैं। जबकि सरगना भोलू सिंह जौनपुर जेल में निरुद्ध है। देवसरा क्षेत्र के व्यापारी तीन चार साल से रंगदारी मांगने वाले गिरोह से परेशान थे। यहां तक कि व्यापारियों ने व्यवसाय के सिलसिले में बाहर निकलना तक बंद कर दिया था। अभी हाल ही में सेमराडीह के व्यापारी बाबूराम को बदमाशों ने गोली मारी थी और दूसरे दिन रंगदारी देने के लिए धमकाया भी था। इसके पहले 18 अप्रैल को उदईशाहपुर के रहने वाले व्यापारी आनंद मोहन उर्फ भुअर को भी फोन पर रंगदारी देने के लिए धमकाया गया था। पुलिस दोनों मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस हांफ रही थी। पुलिस के रवैये से व्यापारी खौफजदा थे। आसपुर देवसरा पुलिस का दावा है कि स्वाट टीम के प्रभारी अजय सिंह के सहयोग से व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों को दबोचा गया है।
विज्ञापन

उनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जेल में निरुद्ध दिग्विजय सिंह उर्फ भोलू सिंह निवासी गोविंदपुर देवसरा गिरोह का सरगना है। वह जेल में रहते हुए अपने गुर्गों से व्यापारियों से रंगदारी वसूला करते थे। भोलू का इलाके में आतंक व्याप्त है। तीन चार साल से भोलू अपने गुर्गों की मदद से व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है। पुलिस ने पकडे़े गए भोलू गिरोह विनीत पांडेय उर्फ भोलू पांडेय पुत्र गिरजाशंकर पांडेय निवासी चिलावां, उत्तम सिंह पुत्र रमेश सिंह गोविंदपुर और प्रवेश सिंह निवासी उदईशाहपुर से पूछताछ में कई व्यापारियों से रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। तीनों के पास से तमंचा व बाइक बरामद हुई। भोलू के कहने पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले बदमाश नंदन सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी विक्रमपट्टी देवसरा, रंजय सिंह पुत्र बचान सिंह निवासी गोविंदपुर, अवधेश पांडेय पुत्र राम उजागिर पांडेय निवासी चिलावां व अनिल उपाध्याय पुत्र सूर्यमणि उपाध्याय निवासी चिलावां घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह के सरगना भोलू सिंह का कई जनपदों में खौफ है। भोलू के ऊपर आजमगढ़, जौनपुर, सुलतानपुर में भी मुकदमा दर्ज है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण वह काफी समय से जौनपुर जेल में बंद है। जेल में रहकर भोलू व्यापारियों से रंगदारी मांगता है। रुपये देने में आनाकानी करने वाले लोगों को भयभीत करने के लिए वह दुकान पर फायरिंग कराता है। कभी-कभी पैर में गोली भी गुर्गों से मरवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवसरा पुलिस ने भले ही व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए तीन बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस ने इलाके के व्यापारियों को बदमाशों को पकड़ने का संदेश भी दिया लेकिन अभी भी व्यापारियों का भय समाप्त नहीं हो रहा है। सभी व्यापारियों को जेल में निरुद्ध सरगना भोलू सिंह के अगले कदम से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed