फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thirty-two thousand rupees in cash, goods worth lakhs in ashes due to unknown reason

Pratapgarh News: अज्ञात कारण से लगी आग में बत्तीस हजार नकदी, लाखों का सामान राख

Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thirty-two thousand rupees in cash, goods worth lakhs in ashes due to unknown reason
- आग बुझाने के दौरान दुकानदार झुलसा, लालगंज के अमावां बाजार की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमावां निवासी पारसनाथ सोनी ने घर में कपड़े तथा ज्वेलरी की अलग-अलग दुकानें हैं। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर में लगे विद्युत मीटर के तार के जरिये आग जेवरात व कपड़े की दुकान तक पहुंच गई।
दोनों दुकानों में रखा सामान तथा घर की गृहस्थी धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पा सकी। लेकिन, तब तक दुकान में रखी बत्तीस हजार नकदी, कीमती सामान समेत लाखों की गृहस्थी स्वाहा हो गई।
विज्ञापन

आग बुझाने के चक्कर में दुकानदार पारसनाथ भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम लालधर यादव ने राजस्व टीम को नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा। पीडित ने एसडीएम से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............



महिला की मौत में अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा
लालगंज। बाइक से हादसे में घायल महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमेठी जिले के डिहवा नरैनी निवासी अतुल कुमार मौर्य ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर कहा, बीती 28 सितंबर को कैथौला गांव में समीप बाइक की चपेट में आने से उसके माता तथा पिता घायल हो गए थे।
बाद में उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। पीडित की शिकायत पर बुधवार की रात अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
................


गांधी की खादी के विविध पहलुओं पर हुई चर्चा

लालगंज। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में बुधवार की शाम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गांधी की खादी विषयक संगोष्ठी में खादी के विविध पहलुओं पर चर्चा की गई।
प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों से गांधी की खादी को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा, खादी ग्रामोद्योग के कार्यक्रमों को देश में आगे बढ़ाकर गांधी के सपनों को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम अधिकारी सीमा त्रिपाठी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में आलोक दुबे, ऋचा पांडेय, निशांत पांडेय, शिवकुमार यादव, संतोष मिश्र, सत्येंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
.................


सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रधान चुने गए देवीपाल

लालगंज। विकास खंड के जगन्नाथपुर में ग्राम प्रधान गनपति यादव के निधन के बाद बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रधान चुना गया। एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी की देखरेख में हुई पहल के तहत नौ ग्राम पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से देवीपाल को कार्यवाहक प्रधान चुना।
एडीओ पंचायत ने बताया, कार्यवाहक प्रधान के चयन की पत्रावली संस्तुति के लिए डीपीआरओ को भेज दी गई है। अधिकारियों की संस्तुति के पश्चात चुनाव होने तक कार्यवाहक प्रधान विकास कार्यों का संचालन करेंगे। संवाद
.............




रंजिश की वजह से महिला को लाठी डंडों से पीटा, शिकायत

सांगीपुर। क्षेत्र के पूरे सगरा भोजपुर निवासी आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रंजिश की वजह से विपक्षी नामवर, शाश्वत, राघव, नरेंद्र, विवेक, लक्ष्मण तथा आठ अज्ञात आरोपियों ने बुधवार की रात उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
..............


00
छात्र की पिटाई में सहपाठी समेत पांच पर बलवा,मारपीट का मुकदमा
सांगीपुर। क्षेत्र के डभियार स्थित राजाराम किसान इंटर काॅलेज में बुधवार को सहपाठी ने बाहरी आरोपियों की मदद से छात्र सुमित गौड़ की विद्यालय में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई की थी। हमले में पीडि़त छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मामले में पीडि़त छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर देकरे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। जांच के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी सिद्धार्थ समेत पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। सांगीपुर के प्रभारी एसओ त्रिलोकी पांडेय ने बताया, आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed