{"_id":"57b9f48f4f1c1b4d58d4f1bc","slug":"thirty-sweepr-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सफाईकर्मी व सुपरवाइजर नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सफाईकर्मी व सुपरवाइजर नपे
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शासन के आदेश पर जनपद में मोहल्लों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों को वार्डों में भेजा जा रहा है, लेकिन वे सफाई करने के बजाय आराम फरमा रहे हैं। अभियान में लापरवाही बरतने वाले 30 सफाईकर्मी व एक सुपरवाइजर पर पालिका के ईओ की गाज गिरी है। सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
स्वच्छता अभियान की हकीकत खंगालने के लिए ईओ अवधेश यादव, सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह व दूसरी टीम में कर अधीक्षक सभाजीत सिंह शनिवार को शहर में निकले। पड़ाव वार्ड, सदर बाजार वार्ड के साथ ही अस्पताल वार्ड में सफाई का अभियान चलाया जा रहा था। बताते हैं कि पड़ाव वार्ड में अभियान की अगुवाई करने वाले सुपरवाइजर रामकिशोर की लापरवाही दिखी। इसके अलावा 12 सफाईकर्मी आराम करते मिले। यही हाल सदर बाजार का भी रहा। वहां 8 कर्मचारी काम के बजाय आराम करते हुए अधिकारियों को मिले। अस्पताल वार्ड में भी कर अधीक्षक को यही समस्या देखने को मिली।
शासन के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान को लापरवाही से लेने के चलते नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश यादव का पारा गरम हो उठा। उन्होंने एक सुपरवाइजर व 30 सफाईकर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बतादें कि स्वच्छता अभियान के तहत हर दिन चार वार्डों का चयन कर वहां की सफाई के लिए अलग से सफाईकर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इस अभियान के निरीक्षण के लिए आला अधिकारियों की समिति गठित की गई है।