{"_id":"5e9207bd8ebc3e767940e022","slug":"thieves-of-atm-machine-arrested-pratapgarh-news-ald2731259164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपये उड़ाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से स्कैनर, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में अंतू पुलिस ने एटीएम में हेराफेरी कर रुपये निकालने वाले दो बदमाशों को शुक्रवार दोपहर बाबूगंज स्टेट बैंक के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 6 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल व 150 रुपये मिले। पुलिस ने दोनों को कर्रा किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने स्कैनर भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए संदीप तिवारी पुत्र राधेकृष्ण निवासी पीथीपट्टी अंतू व कमलेश कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी सोनीपुर नगर कोतवाली ने बताया कि सीधे लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर उनका कार्ड नंबर जानकार एटीएम कार्ड स्कैन कर पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं। जिससे उनका खर्चा चलता है। इस काम में उनका साथ नगर कोतवाली के जोगापुर का रहने वाला रोहित पुत्र रामराज भी देता है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।