फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There will be no interview in teacher recruitment of Kasturba Gandhi Vidyalaya, posting will be done on merit.

Pratapgarh News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षक भर्ती में नहीं होगा साक्षात्कार, मेरिट से होगी तैनाती

Sun, 26 Nov 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 26 Nov 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
There will be no interview in teacher recruitment of Kasturba Gandhi Vidyalaya, posting will be done on merit.
जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की भर्ती में अब साक्षात्कार नहीं होगा। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। वहीं, विद्यालय में पुरुष अभ्यर्थियों के आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। शासन ने सिर्फ महिला शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जिले के 15 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 57 पद रिक्त हैं। जिसके लिए 1613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 587 पुरुष भी शामिल थे। लेकिन, शासन की ओर से फैसला लिया गया है कि पुरुष शिक्षक और कर्मचारी की भर्ती नहीं होगी। इस वजह से अब केवल 1026 महिला अभ्यर्थियों को ही काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। 29 और 30 नवंबर को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग के बाद मेरिट सूची तैयार कर शिक्षिकाओं को विषयवार तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन



----------

अंग्रेजी, गणित शिक्षिकाओं के खाली हैं पद



कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षिकाओं के पद रिक्त हैं। इसलिए तैनाती में विषय पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों में यह भी देखना होगा कि इंटर में अभ्यर्थी ने अंग्रेजी और गणित विषय लिया था या नहीं। विभाग भी सूची तैयार करते वक्त इन बातों को ध्यान में रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------



इस वर्ष मेरिट के आधार पर शिक्षिकाओं का चयन किया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थियों के चयन पर रोक लगाई गई है। 29 और 30 नवंबर को काउंसलिंग के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।



पिंटू कुमार, डीसी, बालिका शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed