{"_id":"66e5f34bbf12a0cfb403f106","slug":"there-is-traffic-jam-near-the-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-124584-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के पास लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के पास लगता है जाम
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर ठेला दुकानदार कब्जा जमा रखे हैं। इसके कारण हर दिन लंबा जाम लग जाता है। एंबुलेंस को राजापाल चौराहे से अस्पताल पहुंचने में 20 मिनट का समय लगता है। वहीं जाम में राहगीर फंसकर परेशान होते हैं। इस समस्या की ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्टेट बैंक से श्रीराम तिराहा औ चौक घंटाघर से अजीतनगर तक पटरी पर ठेला दुकानदार कब्जा जमा रखे हैं। ऐसे में आए दिन जाम लग जाता है। गंभीर हालत में मरीजों को घर से अस्पताल लेकर आने वाली एंबुलेंस जाम के झाम में फंस जाती है। इससे मरीजों के साथ एंबुलेंस कर्मियों को जहां परेशान होना पड़ता है वहीं टेंपो चालकों के साथ ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रतिबंध बेअसर, अस्पताल गेट पर बिक रहा तंबाकू, पान
मनाही के बावजूद अस्पताल गेट पर कुछ लोग गुमटी में तंबाकू और पान की दुकान खोलकर बैठे हैं। इससे लोगों को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मरीजों को अस्पताल लेकर आने वाले ई-रिक्शा को छोड़ बाकी को स्टेट बैंक के पास रोकने का आदेश दिया गया है। तंबाकू, पान बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।