फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is no bus from Katra Gulab Singh Bazar to Prayagraj

Pratapgarh News: कटरा गुलाब सिंह बाजार से प्रयागराज के लिए बस नहीं

Wed, 19 Jul 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 19 Jul 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
There is no bus from Katra Gulab Singh Bazar to Prayagraj
मांग के बावजूद जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, गांव-गांव बस चलाने का कागज पर दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के लोगों के लिए प्रयागराज और प्रतापगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार इसके लिए पत्राचार भी किए, मगर परिवहन निगम के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि कागज पर गांव- गांव निगम की बस संचालित करने का दावा किया जा रहा है।कटरा गुलाब सिंह बाजार से 30 किमी दूर जिला मुख्यालय है। जबकि यहां से प्रयागराज की दूरी 40 किमी है। बीते दस वर्ष पहले इस बाजार से प्रतापगढ़ और प्रयागराज के लिए परिवहन निगम बस का संचालन करता था। बस में सीट के लिए मारामारी होती थी। परिवहन निगम ने दस वर्ष से बस संचालन पर रोक लगा दी है। इससे परेशानी बढ़ गई है।

लखनऊ के लिए महज एक बस का संचालन हो रहा है। कटरागुलाब सिंह से कभी पांच बसों का संचालन होता था, आज परिवहन निगम की एक बस संचालित हो रही है।

क्या बोले स्थानीय लोग--------
सीमा पर बसे होने के कारण कटरागुलाब सिंह नगर पंचायत पर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है। पड़ोस जनपद प्रयागराज तो दूर प्रतापगढ़ के लिए एक भी रोडवेज बस सेवा नहीं है। जबकि सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन आवागमन होता है। दिनेश कुमार, कटरा गुलाब सिंह।
विज्ञापन


हम व्यापारियों को सामान खरीदने के लिए प्रयागराज या फिर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। रोडवेज बस संचालित न होने के कारण हम सब को परेशान होना पड़ता है। इसके लिए विधायक से लेकर विभाग के एआरएम से बस संचालन की मांग की जा चुकी है। अमर बहादुर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कटरा गुलाब सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल के बाद कटरागुलाब सिंह बाजार से एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा था। कई बार पत्राचार के बाद परिवहन निगम के अफसरों ने बाजार वासियों के लिए एक बस का संचालन शुरू किया। यह बस लखनऊ जाती है। प्रतापगढ़ या फिर प्रयागराज जाने के लिए कई बार डग्गामार वाहनों को बदलना पड़ रहा है। श्याम लाल सराय भूपति।

यदि नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह से प्रतापगढ़ और प्रयागराज के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाए तो काफी सहूलियत मिलेगी। 40 से 50 गांव के लोगों को प्रतापगढ़-प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा। शंकरलाल , कटरागुलाब सिंह


----------
दो अनुबंधित बसें मिलने वाली हैं, जैसे ही मिलेंगी, दोनों बसों का संचालन कटरागुलाब सिंह बाजार से शुरू कर दिया जाएगा। एक बस प्रतापगढ़ तो दूसरी का संचालन प्रयागराज के लिए किया जाएगा। पीके कटियार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed