फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There is a shortage of doctors in PHC, dirt is seen everywhere

Pratapgarh News: पीएचसी में चिकित्सकों की कमी, हर ओर दिखी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
There is a shortage of doctors in PHC, dirt is seen everywhere
यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने मंगलवार को लक्ष्मणपुर पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाओं को देख उन्होंने नाराजगी जताई। मरीजों की देखभाल के लिए पर्याप्त चिकित्सक भी मौजूद नहीं थे। अधीक्षक डॉ. आलोक रंजन कोई जवाब नहीं दे सके। परिसर में गंदगी देख अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। मरीजों ने पेयजल की किल्लत की शिकायत भी अध्यक्ष से की। दवा नहीं मिलने की शिकायत पर अध्यक्ष ने अधीक्षक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद को चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। सीएमओ ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सकों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, जल्द की डॉक्टरों के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को तैनाती की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पीएचसी में शासन की मंशा के अनुसार सभी सुविधाएं मरीजों को हर हाल में मिलनी चाहिए। इससे पहले लक्ष्मणपुर विकास खंड सभागार में ब्लाॅक प्रमुख प्रेमलता सिंह एवं भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा बहुओं से संवाद किया।
विज्ञापन

ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़। महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्य ने दोपहर में पुलिस लाइन में बने नवनिर्मित ट्रांजिट हाॅस्टल का निरीक्षण किया। पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों से शौचालय, पानी, बिजली व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विकास भवन सभागार में जनसुनवाई एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों के संबंध में डीएम, एसपी व सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर पुलिस अधिकारी मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। जहां पर महिलाओं की संख्या ज्यादा हो, वहां पर शिकायत पेटिका रखी जाएं। ईओ नपा एवं डीपीआरओ को शौचालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं चिलबिला के सुगतानंद बुद्ध बिहार में पहुंचकर पूजन अर्चन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed