फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   There are no indicators at accident prone places on the highway

Pratapgarh News: हाईवे के दुर्घटना बाहूल्य स्थान पर नहीं हैं संकेतक

Wed, 12 Jul 2023 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
There are no indicators at accident prone places on the highway
लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर 55 किमी के सफर में नौ खतरनाक प्वाइंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर जिले के 55 किलोमीटर के सफर में दुर्घटना बहुल कुल नौ स्थान हैं। ऐसे खतरनाक स्थानों के आसपास मुसाफिरों को सचेत करने के लिए संकेतक दूर तक नहीं दिखते। बारिश की वजह से पेड़ की डाल व पत्तियों के बीच कुछ संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं। इसी हाईवे पर बीते सोमवार को सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है।
लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर के जगनीपुर से लेकर लालगंज के रानीगंज कैथौला तक करीब 55 किमी के सफर में 9 दुर्घटना बहुल स्थान हैं। फतनपुर के जगनीपुर मोड़, गौरा मोड़, रामारुर ओवरब्रिज के पहले, गाजी की बाग, रानीगंज पावर हाऊस मोड़, पृथ्वीगंज छैवा पुल, कटरा मेदनीगंज, सुखपाल नगर सकरनी पुल, लीलापुर सई पुल, हंड़ौर मोड़, रानीगंज कैथौला बाजार से पहले भी अंधा मोड़ होने की वजह से वाहनों के ओवरटेकिंग के समय अधिकांश सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

एनएचआई की ओर से सर्विस देकर हाईवे के दो लेन की डिवाइडर पेटिंग व मरम्मत तो समय पर कराई जाती है, लेकिन दुर्घटना बहुल क्षेत्र में खतरनाक स्थानों पर रेडियम युक्त संकेतक बोर्ड को समय पर चस्पा नहीं कराया जाता है। बीते तीन माह में रानीगंज पावर हाऊस, गौरा रामापुर ओवरब्रिज से पहले, पृथ्वीगंज छैयवा पुल से पहले, कटरा मेदनीगंज, लीलापुर मोड़, हंडौर, लालगंज तिना मोड़ के आसपास तीन माह में पति, पत्नी, मासूम बच्चे, बाइकसवार सहित 18 लोगों ने जान जा चुकी है। बीते सोमवार को इसी हाईवे पर हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हाईवे पर हादसे से बचाव के लिए संकेतक बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व एनएचआई की है। उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी सड़कों पर व्यवस्था में बदलाव कर संकेतक लगाने को कहा गया है।
दिलीप कुमार गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed