{"_id":"584d93534f1c1be57c2c383b","slug":"theft-in-house-in-pg","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे मां-बेटे, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रहे मां-बेटे, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड में मां-बेटे घर के बाहर कमरे में बेफिक्र होकर सोते रहे और छत के सहारे भीतर घुसे चोर 50 हजार नकद व लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गए। शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव निवासी पवन कुमार यादव शनिवार की रात अपनी मां के साथ घर के बाहर कमरे में सोया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी गए थे। आधी रात के बाद चोर छत के सहारे भीतर घुसे। चोरों ने कमरों के बाहर बंद दरवाजे का ताला तोड़ डाला। इसके बाद चोर भीतर घुसे। आलमारी व अटैची तोड़कर चोर 50 हजार नगद, दो सोने की चेन, तीन सोने का हार, अंगूठी समेत अन्य जेवरात ले उड़े।
चोर चोरी कर फरार हो गए लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। रविवार की सुबह पवन की मां सोकर उठी और घर के भीतर घुसी तो दंग रह गई। कमरा खुला हुआ था, कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरी की घटना देख उन्होंने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर पवन उठा और आसपास के लोग पहुंच गए। घर मेें चोरी देख सभी परेशान हो उठे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। एसओ जेठवारा ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।