फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in 5 houses

एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
theft in 5 houses
कुंडा के लरू गांव में चोरों द्वारा लगायी गयी सेंध। - फोटो : PRATAPGARH
एक ही रात पांच घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

सुबह जानकारी होने पर गांव में मचा हड़कंप
एक ही रात में चोरों ने पांच घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। किसी के घर में सेंध लगाई तो किसी के घर का ताला तोड़ दिया। सुबह जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के लरू विकरामपुर गांव में चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। इसमें सुनीता यादव पत्नी स्व. बबलू के घर के पीछे से चोरों ने सेंध लगाई। इसके बाद अंदर घुसकर उसकी पूरी गृहस्थी साफ कर दी। इसी तरह से बबलू यादव की सरिया सीमेंट की दुकान में भी सेंध लगा दी। इसके साथ ही उसकी दुकान में रखा सारा सामान उठा ले गए। इसके अलावा रामदेव यादव, हरिलाल यादव व कंबला प्रजापति के घर में भी सेंध लगा दी गई। उधर गांव के रामकरन पुत्र राम सजीवन के घर का भी ताला टूटा मिला। सुबह इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणेां में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने सूचना केातवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed