फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The youth tried to self-denial on the roof of the collectorate

युवक ने कलेक्ट्रेट की छत पर आत्मदाह का किया प्रयास

Sat, 05 Jan 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
The youth tried to self-denial on the roof of the collectorate
आत्मदाह का किया प्रयास - फोटो : प्रतापगढ़
 शुक्रवार को कलेक्ट्रेट की छत पर चढक़र एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। युवक का आरोप था कि एसडीएम के आदेश के बाद भी रास्ते पर अवैध रूप से दबंगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

 
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी गांव निवासी मोहम्मद शरीफ शुक्रवार दोपहर एक बोतल में केरोसिन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया। कुछ ही देर बाद वह कलेक्ट्रेट की छत पर चढ़ गया। वह अपने शरीर पर केरोसिन छिडक़कर आग लगाने जा रहा था। तभी कुछ अधिवक्ता नीचे से शोर मचाते हुए पत्थर फेंकने लगे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन

युवक का आरोप है कि कुछ दबंगों ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस कार्रवाई करने से दूर भागती है। एसडीएम पट्टी ने अवैध रूप से रास्ते पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेश भी दिया है, लेकिन उसका पालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ आए ओमप्रकाश गुप्ता, विजय बहादुर हरिजन सहित दर्जनों लोगों ने डीएम से मुलाकात कर रास्ते से कब्जा हटाने की मांग की। नगर कोतवाल ने बताया कि युवक की मदद की जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में इस तरह करना गलत था। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed