{"_id":"6224f7856165b5049644380a","slug":"the-young-man-in-the-car-beat-up-the-soldier-near-the-bhangwachungi-police-post-pratapgarh-news-ald3283532154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में टक्कर के बाद युवकों ने सिपाही को चौराहे पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में टक्कर के बाद युवकों ने सिपाही को चौराहे पर पीटा
विज्ञापन
The young man in the car beat up the soldier near the Bhangwachungi police post
शहर के भंगवाचुंगी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर कार सवार युवक ने परिवार के सामने ही सिपाही पर हमला बोल दिया। चौराहे पर सिपाही को पिटते देख पुलिसकर्मी दौड़े तो उनसे भी अभद्रता करने लगा। जानकारी के बाद कोतवाली से भारी फोर्स पहुंची। आरोपी युवक को काबू में कर अपने साथ कोतवाली ले गई। पीड़ित सिपाही ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी रवि धुरिया का परिवार रविवार की शाम प्रयागराज से पुलिस लाइन की ओर जा रहा था। भंगवाचुंगी पुलिस चौकी के करीब चौराहे पर आगे जा रही कार में रवि धुरिया के परिवारवालों की कार से टक्कर लग गई। जिसे लेकर कार सवार युवक हंगामा करते हुए रवि के परिवारवालों से अभद्रता करने लगा। जानकारी मिलने पर रवि भागकर चौराहे पर पहुंचा। उसने अपना परिचय देते हुए नुकसान की भरपाई की बात कही।
तभी कार सवार युवक ने उस पर हमला बोल दिया। सरेआम सिपाही को पिटते देख पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। आरोपी युवक दरोगा व सिपाही से भी अभद्रता करने लगा। हंगामा बढ़ते देख पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी कोतवाल समेत अन्य अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में नगर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपी युवक को कार समेत कोतवाली उठा ले गए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पिटाई से घायल सिपाही रवि धुरिया का मेडिकल कराया गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आशुतोष सिंह निवासी बहुचरा लालगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक ने कार में टक्कर के बाद शिकायत दर्ज कराने के बजाय सिपाही से मारपीट की है। ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जाएगी।