{"_id":"611d13098ebc3e79a37ee38a","slug":"the-young-man-gave-his-life-by-hanging-broke-the-lock-of-the-room-and-took-out-the-dead-body-pratapgarh-news-ald3135981113","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे का ताला तोड़कर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे का ताला तोड़कर निकाला शव
Wed, 18 Aug 2021 10:35 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:35 PM IST
सार
परिवार की महिलाएं घर लौटने पर दरवाजा भीतर से बंद देख दंग रह गईं। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही विजय भी घर पहुंचे। पुलिसकर्मी पड़ोसी के मकान से विजय के घर के भीतर पहुंचे।
विज्ञापन
विस्तार
युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली के पड़ाव वार्ड निवासी हिमांशु (18) पढ़ाई करता था। बुधवार दोपहर परिवार के लोग बाहर गए थे। पिता विजय चौक घंटाघर पर स्थित पेठे की दुकान पर गए थे। हिमांशु का बड़ा भाई अपनी बहन को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। घर में हिमांशु अकेले था।
उसने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर के सहारे फांसी लगा ली। परिवार की महिलाएं घर लौटने पर दरवाजा भीतर से बंद देख दंग रह गईं। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही विजय भी घर पहुंचे। पुलिसकर्मी पड़ोसी के मकान से विजय के घर के भीतर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस भीतर घुसी तो हिमांशु का शव फंदे से लटकता मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग उसकी मौत को लेकर कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थे।