फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Pratapgarh News: युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर में मंगलवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति शेखर वर्मा फंदे से झूलकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत से परिजन रोते बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
विज्ञापन

नरसिंहपुर निवासी 26 वर्षीय शेखर वर्मा का अपनी पत्नी मोनी से शाम को घरेलू मामलों को लेकर विवाद हो गया। रात करीब 11 बजे शेखर घर के भीतर एक कमरे में चला गया। उसने भीतर से दरवाजे की कुंडी बंद कर ली। ग्रामीणों के अनुसार कमरे में छत के हुक के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर शेखर ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा भीतर से बंद देख परिजन आवाज लगाने लगे। भीतर से कोई जवाब न मिलने पर लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे। देखा तो शेखर फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजाराम वर्मा जानकारी होने पर गुजरात से घर के लिए रवाना हो गए। उनके घर पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को शेखर के शव का अंतिम संस्कार होगा। कंधई थानाध्यक्ष गुलाबचंद्र सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed