फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The temperature dropped, the attitude was cold, people were shivering due to cold wave

Pratapgarh News: लुढ़का पारा, तेवर में ठंड, शीतलहरी का प्रकोप

Thu, 11 Jan 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped, the attitude was cold, people were shivering due to cold wave
बुधवार को दोपहर बाद बादलों के बीच छिपा रहा सूरज। संवाद
बर्फीली हवाओं के जोर से बुधवार को अचानक ठंड कड़क हो गई। सुबह कोहरा फिर बादलों की आवाजाही ने मौसम ही बदल दिया। धूप निकली नहीं, दोपहर बाद धुंध छाई रही। तापमान में गिरावट से शीतलहरी की वजह से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा रह सकता है। चक्रवाती हवाओं का रुख बदला तो बूंदाबांदी और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह कोहरा परेशानी का कारण बना। फिर बादलों की आवाजाही संग धुंध छा गई। लोग धूप के लिए तरस गए। शाम को हल्की धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। बर्फीली पछुवा हवाएं लोगों को दिन भर सताती रहीं।
विज्ञापन

भोर में पछुवा हवाओं की गति मंद थी, सो कोहरा टर गया। फिर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। वेग बढ़ाती हवाओं ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए। शीतलहरी की वजह से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर बाद हवाओं की गति बढ़ी और 18 किमी पति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने लोगों को झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम 11.5 था। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 12.2 पर रिकाॅर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में गिरावट भी होगी। बादलों की आवाजाही दोपहर तक हो सकती है। हवाओं का जोर रहा तो धूप भी झलक दिखा सकती है।

बुधवार को दोपहर बाद बादलों के बीच छिपा रहा सूरज। संवाद

बुधवार को दोपहर बाद बादलों के बीच छिपा रहा सूरज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed