फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The team will come to see the reality of the burning stove in schools

एमडीएम व डीबीटी प्रणाली का भौतिक सत्यापन करने आ रही टीम, चूल्हे से उठ रहा धुआं

Wed, 08 Dec 2021 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The team will come to see the reality of the burning stove in schools
midday meal
प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम व डीबीटी प्रणाली का भौतिक सत्यापन करने के लिए शासन की ओर से गठित अफसरों की टीम कभी भी जिले के स्कूलों में धमक सकती है। टीम आने की भनक लगने के बाद ही प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मेन्यू के अनुसार खाना, फल व दूध भी मिलने लगा है। कई विद्यालयों में चोरी की वारदात का दावा कर गुरुजी अब भी चूल्हे पर भोजन बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना में प्राथमिक विद्यालय बंद होने के बावजूद बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में राशन, जूता, मोजा व स्वेटर की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट वेनीफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से भेजी जाती रही। बच्चों को समय पर एमडीएम सहित अन्य योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं। जिसकी हकीकत की जांच करने के लिए शासन ने टीम का गठन किया है। अलग- अलग विभागों के अफसरों की टीम 10 से लेकर 15 दिसबंर तक किसी भी दिन भौतिक सत्यापन करने के लिए धमक सकती है। टीम आने की जानकारी का पत्र बीएसए कार्यालय में आते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पूरे जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश देकर एमडीएम बनवाकर बच्चों को समय पर देने का फरमान जारी किया है। शहरी क्षेत्र के साथ ही कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज व सदर क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम का भोजन अब तक बच्चों को नहीं परोसा जा रहा था। अब टीम के आने की सुगबुगाहट के बाद सभी विद्यालयों के बच्चों को गुरुजी मेन्यू के अनुसार भोजन, फल व दूध परोसकर बिगड़ी स्थिति को सुधारने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम का सामान चोरी होने की होती रहती है शिकायतों
कोरोना की वजह से दो वर्ष तक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे नहीं आ रहे थे इस दौरान एमडीएम नहीं बन रहा था। चर्चाओं के अनुसार गुरुजी के इशारे पर रसोइयां गैस सिलेंडर सहित खाद्यान बेचा जाता रहा। अब टीम जांच करने आ रही। तब कंधई, अंतू, रानीगंज व मानधाता क्षेत्र के एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों में बीते चार दिन के भीतर एमडीएम का सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। फिलहाल चोरी के मामलों की जांच कर रही पुलिस घटना को संदिग्ध बता कर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इससे शिक्षकों का सिरदर्द बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed