फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The team that went to inspect the medical college found the facilities in a bad state

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज की जांच करने पहुंची टीम को बदहाल मिलीं सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The team that went to inspect the medical college found the facilities in a bad state
डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की जांच करने मंगलवार को लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। तमाम तैयारियों के बावजूद टीम को सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं मिली। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं भी ठीक नहीं थीं, जिस पर टीम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

लखनऊ केजीएमयू सर्जरी ऑनकोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. समीर गुप्ता और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अपर आचार्य डाॅ. नितिन दत्त भारद्वाज पूरे केशवराय स्थित महाविद्यालय पहुंचे। वहां विद्यार्थियों के पठन पाठन से संबंधित जानकारी जुटाई। विद्यार्थियों से भी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टीम मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंची। यहां सीएमएस शैलेंद्र कुशवाहा से बातचीत के बाद ओपीडी, दवा काउंटर, पर्चा काउंटर देखा। मरीजों की भारी भीड़ देख पर्चा काउंटर बढ़ाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान टीम सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर नहीं आई। मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की भीड़ देख हैरत जताया। स्टैंड के बारे में जानकारी ली। शाम करीब छह बजे टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई। उनके जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed