फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sun stopped cold rowdiness

ठंड ने ढीले किए सूरज के तेवर

Tue, 02 Dec 2014 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। ठंड सूरज की दादागीरी रोकने पर अमादा दिखने लगी है। ठंड ने दस्तक तो नवंबर के पहले सप्ताह से ही दे दी थी। मगर असर सिर्फ सुबह-शाम ही दिखा पा रही थी लेकिन, मंगलवार को ठंड ने दोपहर में भी अपनी मौजदूगी बता दी। दिन में लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए। धूप के सामने कमजोर दिखने वाली ठंड अचानक भारी पड़ी। लोग दोपहर बाद गर्म कपड़े की जरूरत महसूस करने लगे। खासतौर से जो लोग धूप देख बाहर निकले थे उन्हें जल्द घर पहुंचना पड़ा। अचानक ठंड बढ़ने का कारण हल्की शुष्क हवाएं और आसमान में छाए हल्के बादल को माना जा रहा है। 
विज्ञापन

 
नवंबर तक ठंड का असर बस सुबह-शाम ही था। मगर दिसंबर लगते ही ठंड ने अपना असर दिखाना तेज कर दिया है। दो दिन से गलन भी बढ़ने लगी है। सुबह-शाम असर दिखाने वाली ठंड का मुकाबला लोग अभी तक आसानी से कर ले रहे थे। मगर मंगलवार को आसमान में छाए हल्के बादलों ने धूप के असर को काफी कम कर दिया। जिससे धीरे-धीरे चलने वाली शुष्क हवाएं अपना असर दिखाने लगीं। दो दिसंबर को लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। इसके चलते जो लोग धूप देख घर से बाहर निकले थे वे दोपहर बाद परेशानी में पड़ गए। उन्हें लगा कि ठंड से बचने का जुगाड़ करके निकले होते तो ठीक रहता। ऐसे लोग जल्दी घर पहुंचने की कोशिश में दिखाई पड़े।
विज्ञापन



 सर्द हवा ने मौसम बदलने पर मजबूर कर दिया है। बदलते मौसम ने शरीर की त्वचा को भी खुश्क कर दिया है। हाथों और पैरों में खुश्की बाहर झांकने लगी है। सुबह-शाम मौसम सर्द होने के कारण शरीर भी तकलीफ दे रहा है। खास तौर से दमा के मरीजों पर तो यह दिन भारी गुजर रहे हैं। उधर हवा चलने से ओठ भी अब दर्द देने लगे हैं। लोगों को पहली बार लगा कि अब दिन में भी उन्हें गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सुबह-शाम ठंड की अनदेखी करने वालों के नाक, मुंह, कान के रास्ते से अंदर घुस रही ठंड उन्हें परेशान कर रही है। यह इस्नोफीलिया को बढ़ावा देकर नए रोगों को जन्म दे रही है। यही नहीं ठंड की तरफ से लापरवाही करने वाले लोगों को सर्दी, जुकाम के साथ ही फीवर भी हो रहा है। इस तरह के मरीजों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed