{"_id":"6351676bb6c6d372607d7ecb","slug":"the-story-of-tiny-branch-robbery-turned-out-to-be-fake-money-recovered-from-the-house-pratapgarh-news-ald344296174","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइनी शाखा लूट की कहानी निकली फर्जी, घर से रकम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइनी शाखा लूट की कहानी निकली फर्जी, घर से रकम बरामद
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी लूट की कहानी बनाने का आरोपी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज कैथौला स्थित बैंक आफ बड़ौदा से टाइनी शाखा के लिए निकाले गए एक लाख रुपये लूट की कहानी फर्जी निकली। दस घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे दुधी निवासी निवासी आलोक सिंह ने वीरशाहपुर के समीप बीओबी की टाइनी शाखा खोल रखी है। आलोक इस समय शिमला गया है। शाखा का संचालन उसका भाई बालेंद्र भूषण कर रहा है। टाइनी संचालक का रिश्तेदार आसू सिंह निवासी चकवा कौशिल्यापुर बुधवार को लालगंज के कैथौला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से एक लाख रुपये निकालकर टाइनी शाखा पर पहुंचाने जा रहा था।
आसू के मुताबिक कैथौला गांव के समीप जंगल में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी पिटाई कर एक लाख रुपये लूट लिए थे। लालगंज कोतवाली में बृहस्पतिवार को लूट की झूठी कहानी रचने वाले आरोपी को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रशिक्षु सीओ अमरनाथ गुप्ता ने खुलासा किया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि चकवा निवासी आसू सिंह टाइनी संचालक का रिश्तेदार है। बुधवार को बैंक से एक लाख रुपये निकाले लेकिन टाइनी शाखा पर पहुंचाने के बजाय लूट की कहानी रच डाली। उन्होंने बताया कि पीड़ित को जमीन का बैनामा कराना था, उसके लिए उसे एक लाख रुपये कम पड़ रहे थे। बैंक से निकाले गए रुपये उसने घर में रख दिए थे, जो बरामद कर लिए गए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।