फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The sound of the arrival of the Managing Director did not cut the electricity

Pratapgarh News: प्रबंध निदेशक के आगमन की आहट,नहीं काटी बिजली

Wed, 02 Aug 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
The sound of the arrival of the Managing Director did not cut the electricity
- 25 उपकेंद्रों के गड़बड़ी वाले स्थान पर एचटी लाइन को किया दुरुस्त, निजी मिस्त्रियों की ली मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार शुक्रवार को जनपद में बैठक और उपकेंद्रों का निरीक्षण करने आ रहे हैं। प्रबंध निदेशक जिले में करीब पांच घंटे प्रवास करेंगे। इसकी आहट मिलते ही अधीक्षण अभियंता सहित सभी डिवीजन के अधिकारियों का जोर अघोषित कटौती रोकने पर रहा। बुधवार को तेज बारिश के बाद भी बिजली नहीं काटी गई। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर मरम्मत कराई गई।
जिले के अलग- अलग 24 उपकेंद्रों के आसपास लोकल फाॅल्ट की वजह बनीं 81 एचटी लाइन की मरम्मत कराई गई। बुधवार को मरम्मत कार्य में निजी मिस्त्रियों को लगाया गया था। लोग भी हैरत में थे कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान न बिजली गुल हुई और न ही रोज होने वाली अघोषित कटौती की गई।
विज्ञापन

बुधवार को मानधाता, रानीगंज, गड़वारा, अंतू, सदर, कंधई, जेठवारा, कुंडा, लालगंज, तेजगढ़ सहित अलग- अलग बाजार के आसपास कुल 24 उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में लोकल फाॅल्ट को दूर करने का प्रयास किया गया। कुंडा, पट्टी, रानीगंज, लालगंज, सदर व टाऊन के एसडीओ, एक्सईएन ने उपकेंद्र के कर्मचारी व आसपास के इलाकों में निजी मिस्त्रियों की मदद से 250 व 150 केवीए के ट्रांसफाॅर्मरों व एचटी लाइन की मरम्मत कराई। मरम्मत के दौरान एचटी लाइन के तार में टकराने वाली पेड़ की डाल की छंटाई भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


............


आज दो घंटे तक प्रभावित रहेगी बाबागंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति
बृहस्पतिवार को बारिश नहीं हुई तो सुबह दस से बारह बजे तक बाबागंज उपकेंद्र के अलग- अलग मोहल्ले में एचटी लाइन की मरम्मत कर तार में टकराने वाली पेड़ की डाल की छंटाई की जाएगी। एचटी लाइन की मरम्मत होने के बाद बिजली कटौती से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed