फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The shadow of Bharani-Bhadra will not remain on Rakshabandhan, the festival will be celebrated throughout the day

रक्षाबंधन के पर्व पर नहीं रहेगी भरणी- भद्रा की साया, दिनभर मनेगा राखी का पर्व

Wed, 18 Aug 2021 03:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 03:15 PM IST
सार

इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भरणी व भद्रा का दखल नहीं रहेगा। भोर में इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा। दिनभर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी सजा सकेंगी। खास बात यह है कि इस बार राखी का पर्व गजकेसरी योग में मनाया जाएगा।

विज्ञापन
The shadow of Bharani-Bhadra will not remain on Rakshabandhan, the festival will be celebrated throughout the day
rakshabandhan

विस्तार

इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भरणी व भद्रा का दखल नहीं रहेगा। भोर में इसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा। दिनभर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी सजा सकेंगी। खास बात यह है कि इस बार राखी का पर्व गजकेसरी योग में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि करीब तीन दशक बाद ऐसा संयोग बना है। यह बहुत ही लाभकारी है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व बहनों एवं भाइयों के प्रेम का प्रतीक है। इसमें मुहूर्त व योग बहुत ही मायने रखते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा की अड़चनें, योग व ग्रहों के संयोग ठीक न होने से त्योहार का उत्साह फीका पड़ जाता है। इस बार राखी के पर्व पर ग्रहों व भद्रा की अड़चनें नहीं रहेंगी। भाई -बहन का पर्व रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा पर 22 अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा न होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. आलोक मिश्रा ने बताया कि सामान्यत: रक्षाबंधन का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन के दिन सावन पूर्णिमा पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है। गुरु कुंभ राशि में वक्री हैं और इसके साथ चंद्रमा भी रहेगा। इन ग्रहों की वजह से गजकेसरी योग बन रहा है। रक्षाबंधन के दिन सूर्य ,मंगल और बुध सिंह राशि में रहेंगे। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि में उसका मित्र मंगल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। ग्रहों के यह योग शुभ फल देने वाले हैं। पूर्णिमा तिथि शनिवार को शाम 7.02 बजे से शुरू होकर अगले दिन 22 अगस्त रविवार को शाम 5.33 बजे तक रहेगी। उदया तिथि 22 अगस्त को होने से एक मत से रक्षाबंधन पर्व इस बार 22 अगस्त को ही मनाया जाएगा। 22 को भद्रा प्रात: 6.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद भद्रा का दोष नहीं होने से प्रात:काल से लेकर पूर्णिमा तिथि के समापन तक दिनभर राखी बांधी जाएगी। इस प्रकार प्रात: 6.17 से शाम 5.33 बजे तक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed