{"_id":"6489df728b037f66a409c644","slug":"the-secret-of-the-death-of-prisoner-umesh-will-be-revealed-only-after-receiving-the-viscera-report-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-368-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विसरा रिपोर्ट मिलने पर ही बंदी उमेश की मौत का खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विसरा रिपोर्ट मिलने पर ही बंदी उमेश की मौत का खुलेगा राज
Wed, 14 Jun 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
मृतक के भाई ने अफसरों से लगाई सुरक्षा की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिला कारागार में निरुद्ध बंदी उमेश सिंह की मौत का राज विसरा जांच रिपोर्ट आने पर खुल सकेगा। गम व गुस्से के बीच परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन जेल प्रशासन को उमेश की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
बाघराय थाना क्षेत्र के कोंडराजीत निवासी राजेश सिंह की हत्या में नामजद आरोपी उमेश सिंह जिला कारागार में निरुद्ध थे। मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालत में उनकी मौत हो गई थी। भाई आनंद सिंह का आरोप था कि उमेश के शरीर पर चोट के निशान हैं और पूरे शरीर में धब्बे हैं। जेलर समेत अन्य लोगों पर उमेश की हत्या करने का आरोप लगाया। देर रात डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हो सका। इस दौरान जिला प्रशासन की अनुमति पर परिवार का एक सदस्य भी मौजूद रहा। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित करते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। देर रात शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
बुधवार को परिजनों ने ऋंग्वेरपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई आनंद सिंह ने खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
इनसेट-- -- --
प्रयागराज, लखनऊ में भी दर्ज था उमेश पर मुकदमा
पुलिस के अनुसार मृतक उमेश पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। प्रयागराज के शिवकुटी थाने में तीन, कर्नलगंज में एक, लखनऊ कोतवाली नगर में एक, बाघराय में छह और महेशगंज में एक मुकदमा दर्ज है।
......
इनसेट
पीएम करने वाली टीम के बंद रहे मोबाइल
पूरे प्रकरण में शव का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्याें और उनसे संबंधित उच्चाधिकारियों के फोन एक साथ बंद हो गए। यहां तक कि पीएम हो जाने के बाद भी सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहे।