फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants who ran away by snatching the mobile of the truck driver attacked the priest

ट्रक चालक का मोबाइल छीनकर भागे बदमाशों ने पुजारी पर किया हमला

Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The miscreants who ran away by snatching the mobile of the truck driver attacked the priest
शहर में बेल्हा देवी मंदिर के करीब रविवार की देर रात बाइक सवार बदमाश ट्रक चालक का मोबाइल छीनकर भागने लगे। रोकने पर मंदिर के पुजारी पर हमला कर बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं खोज सकी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहरौटी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार उमरवैश्य ट्रक चालक है। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह सदर मोड़ पर दवा लेने के बाद एनसीसी कार्यालय के बगल से बेल्हादेवी मंदिर की ओर जा रहा था। एनससी कार्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भागे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा कर लिया। रास्ते में आगे पुलिया का निर्माण कार्य चलने के कारण आवागमन बंद था।
विज्ञापन

ऐसे में बदमाशों ने रास्ता बदला तो दुकानदारों व बेल्हा देवी के पुजारी समेत अन्य लोगों ने घेराबंदी की। इस बीच करीब पहुंचे बेल्हा देवी के पुजारी मनोज पंडा (35) पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। यह देख दूसरे लोग पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। भागने के दौरान उनकी चप्पल भी छूट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद बाइक लेकर चली गई। घायल मनोज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पीड़ित विनोद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed