फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants stole Cheetah mobile bike from the police barracks, two soldiers suspended

पुलिस को चुनौती देकर बदमाश चुरा ले गए चीता मोबाइल की बाइक, दो सिपाही सस्पेंड

Thu, 20 Oct 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The miscreants stole Cheetah mobile bike from the police barracks, two soldiers suspended
पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाश पुलिसकर्मियों की बैरक से चीता मोबाइल की बाइक चुरा ले गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। कोतवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए मुंशी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। हालांकि बृहस्पतिवार की देर रात बाइक बरामद करते हुए वारदात को अंजाम देने वालों को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

कोतवाली में कोतवाल के अलावा क्राइम इंस्पेक्टर की भी तैनाती की गई है। इसके बाद भी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रहीं हैं। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में नाकाम है। कुंडा कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मियों के रहने के लिए बैरक बनी है। मंगलवार की रात चोर पुलिस की चीता मोबाइल नंबर 32 चुरा ले गए। जिसे आरक्षी मनोज कुमार प्रजापति और रामलखन यादव ड्यूटी के बाद बैरक के बाहर खड़ी की थी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सुबह बाइक गायब देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। अफसरों से मामला छिपाते हुए पुलिसकर्मी बाइक की खोजबीन करते रहे। पता न चलने पर अफसरों को जानकारी दी गई। बाजार के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाते रहे, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक खोजने में नाकाम कुंडा पुलिस की मदद करने के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सिपाही मनोज व रामलखन यादव को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए रात में ड्यूटी पर मौजूद मुंशी से समय से सूचना न देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कोतवाल और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद दावा किया गया कि चोरी गई चीता मोबाइल की बाइक बरामद कर आरोपी को भी कुंडा से ही दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed