फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants fired in the air at midnight

Pratapgarh News: आधी रात बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The miscreants fired in the air at midnight
पट्टी के महोखरी में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। वहीं, घटना में घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, बुधवार को बदमाशों ने घर में घुसकर हवाई फायरिंग करते हुए तमंचे के बट से युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रही पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन

महोखरी गांव निवासी अनिल कुमार पाठक बुधवार की रात करीब 1.30 बजे घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। उनका आरोप है कि इस बीच पड़ोसी गांव के कुछ युवक कार से पहुंचे और तमंचे से फायर करते हुए बट से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचीं पत्नी नीलम का मंगलसूत्र बदमाशों ने छीन लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बुधवार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। लेकिन, वहां पुलिस उन पर समझौता कराने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया न ही मेडिकल कराया। कोतवाल आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed