{"_id":"687fd1361ae7609c3408975a","slug":"the-investigator-demanded-money-in-the-name-of-filing-fr-in-the-case-suspended-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-144118-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर विवेचक ने मांगे पैसे, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर विवेचक ने मांगे पैसे, निलंबित
विज्ञापन
मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर पीड़ित से पैसे मांगना दरोगा को महंगा पड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के बदगंवा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुष्पाकर ने एसपी डाॅ. अनिल कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके व परिजनों के खिलाफ गांव के ही हीरालाल जायसवाल ने महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना दरोगा जीतेंद्र सिंह को मिली थी। दरोगा मुकदमे में एफआर लगाने के एवज में उससे 20 हजार रुपये की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
ऐसे में उसने दरोगा को पांच हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी दरोगा ने उसके व परिजनों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। पीड़ित ने दरोगा का रिश्वत मांगने का वीडियो व ऑडियो रिकाॅर्ड कर लिया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो व वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। उधर पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर कों सौंप दी है। सीओ की जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया।