फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The inspector line to lock the complainant woman and her family members in the room

शिकायकर्ता महिला व उसके परिजनों को कमरे में बंद करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 23 May 2022 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The inspector line to lock the complainant woman and her family members in the room
दस हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिवारीजनों से अभद्रता और कमरे में बंदकर गंगाजल उठवाने के आरोपी दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा की अभद्रता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी।
विज्ञापन

जेठवारा इलाके के सरायइंद्रावत गांव निवासी सूरजकली ने 20 मई को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके देवर गोपीचंद्र व जेठ पारसनाथ और रामआसरे को डेरवा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने हरा पेड़ काटने के आरोप में हिरासत में लिया था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वजह के तीनों को पकड़ा था। उन्हें छोड़ने के लिए पुलिस चौकी के दरोगा ने दस हजार रुपये घूस लिए थे।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ सदर व जेठवारा एसओ को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी थी। शनिवार को इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल ऑडियो में गालीगलौज करते हुए कुछ पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता के परिजनों से गंगाजल उठाने की बात कर रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने डेरवा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा राजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी सीओ सदर विनय कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed