फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The headmaster had filed the murder of teacher Devendra

हेडमास्टर ने कराई थी शिक्षक देवेंद्र की हत्या

Tue, 17 Mar 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The headmaster had filed the murder of teacher Devendra
शिक्षक देवेंद्र की हत्या प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर में तैनात प्रधानाध्यापक रामनेवाज वर्मा ने भाड़े के शूटरों से कराई थी। अपनी शिक्षामित्र पत्नी की बर्खास्तगी से वह देवेंद्र से रंजिश रखने लगा था। पुलिस ने दो शूटरों संग आरोपी हेडमास्टरको जेल भेज दिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह ने बताया कि4 मार्च को औराइन गांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय रानीपुर मरहा में तैनात शिक्षक देवेन्द्र पांडेय को विद्यालय के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृत शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर गांव के ही अजय यादव व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन हत्या का कारण समझ में नहीं आया। इसके बाद पुलिस तीन बिंदुओं पर काम करने लगी।
विज्ञापन


 एसपी ने बताया कि शिक्षक देवेंद्र की हत्या का ताना-बाना प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर में तैनात प्रधानाध्यापक रामनेवाज वर्मा निवासी मुंआरअधारगंज थाना रानीगंज ने बुना था। सिरनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात रामनेवाज कीशिक्षामित्र पत्नी सोना देवी को एबीआरसी रहे देवेन्द्र की रिपोर्ट के आधार पर 31 मई 2014 को बर्खास्त कर दिया गया था। शिक्षामित्र पर आरोप था कि उसने फर्जी मार्कशीट लगाई है। यह बात प्रधानाध्यापक रामनेवाज को अंदर ही अंदर बदला लेने के लिए उकसा रही थी। इधर जब देवेंद्र से पड़ोसी के जमीन का मामला सामने आया तो उसे यही मौका सटीक लगा और उसने भाड़े के हत्यारों से घटना को अंजाम दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिक्षक देवेंद्र की हत्या करने के लिए उसने अपने साथी प्रेमचंद्र निषाद निवासी रामनगर थाना चांदा तथा दूसरे मित्र राम सिंह पटेल निवासी बहोरिकपुर थाना सोरांव जनपद इलाहाबाद को बीस हजार रुपए और एक पल्सर बाइक की कीमत देने का वादा किया था। हत्यारों को बीस हजार रुपए पहले ही दे दिया था। हत्या में प्रयुक्त दो तमंचा, कारतूस व पल्सर बाइक बरामद भी हुआ है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की संस्तुति की है। इस मौके पर सीओ पट्टी सुकरमपाल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed