{"_id":"f5d37ae35fa50804171a87c655677275","slug":"the-girls-will-learn-from-judo-karate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बालिकाएं सीखेंगी जूडो-कराटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की बालिकाएं सीखेंगी जूडो-कराटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बालिकाओं को जूडो और कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच स्कूलों में चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में कक्षा छह, सात और आठ की बालिकाएं प्रतिभाग कर सकेंगी। विभाग ने बीते वर्ष इस योजना को बंद कर दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ जूडो और कराटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। राह चलते बालिकाओं को छींटाकशी करने वाले लड़कों को सबक सिखाने के लिए तीन वर्ष पूर्व यह प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया था।
मगर बीते वर्ष बजट के अभाव में योजना बंद कर दी गई थी। शासन के निर्देश पर चालू शिक्षासत्र में बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का फैसला किया गया है। शहर के पांच स्कूलों को ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। नगर और सदर क्षेत्र की बालिकाएं इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकेंगी। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि जल्द ही प्रशिक्षकों का चयन कर बालिकाओं को साठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।