फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The girl who reached Jethwaara from Delhi while searching for her husband

पहले कोर्ट मैरेज फिर धोखा देकर महिला को दिल्ली छोड़कर युवक हुआ फरार

Sun, 04 Aug 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
The girl who reached Jethwaara from Delhi while searching for her husband
crime
जेठवारा। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से विवाह करने वाला पति बेवफा निकला। पत्नी के गर्भवती होने पर उसे छोड़कर युवक भाग निकला। उसकी तलाश करते हुए युवती जेठवारा पहुंच गई। वह भागे हुए पति तक पहुंचने के लिए परेेशान रही। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली के एकता विहार दुर्ग कालोनी की रहने वाली युवती प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरुपुर शुक्लान का रहने वाला विजय मौर्य भी काम करता था। दोनों में बीच पहले दोस्ती हुई, बाद में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। दिसंबर 2015 में दोनों ने तीस हजारी कोर्ट में कोर्ट मैरेज कर लिया। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के साथ किराए के कमरे में रहने लगे। युवती का आरोप है कि कि कोर्ट मैरेज करने के बाद उसके पेट में गर्भ ठहरते ही पति गर्भपात करा देता। जब वह चौथी बार गर्भवती हुई तो पति ने सरकारी नौकरी के बहाने उससे तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। युवती को प्लाट बेचने के लिए भी कई बार कहा। जिसे युवती ने स्वीकार नहीं किया। इस बीच अपनी पत्नी को छोड़कर पति विजय दिल्ली से घर चला आया। युवती ने इसकी शिकायत 13 जुलाई को दिल्ली के जैतपुर थाने में करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की मदद न मिलती देख युवती अपने भाई के साथ विजय की तलाश में जेठवारा पहुंच गई। एसओ से मिलकर आपबीती बताई और तहरीर दी। एसओ जेठवारा ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया लेकिन वह विजय की तलाश में तुरंत कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही। खबर भेजे जाने तक युवती अपने भाई के साथ थाने में डटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed