{"_id":"68b1eafb993c18ffcf07d9b6","slug":"the-funeral-took-place-after-40-hours-on-the-assurance-of-compensation-and-security-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-146668-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुआवजा-सुरक्षा की मांग के आश्वासन पर 40 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुआवजा-सुरक्षा की मांग के आश्वासन पर 40 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
कोतवाली देहात के मझिलहा में बुधवार को दलित युवक की हत्या से आक्रोशित परिजन मुआवजा व सुरक्षा की मांग पूरा करने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार को राजी हो गए। परदेश से भाइयों के आने के 40 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका।
मझिलहा निवासी 30 वर्षीय दलित हरिश्चंद्र सरोज की बुधवार की रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी शराब के नशे में था और झगड़े के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने इसीपुर के रहने वाले पवन उर्फ ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन इसीपुर के रहने वाले कमल सिंह पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाने लगे। बाद में पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस आरोपी को मंदबुद्धि बता रही है। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन कमल सिंह को आरोपी बनाने, सुरक्षा व पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग करते रहे। शुक्रवार को पुलिस अफसरों के आश्वासन व परदेश से भाइयों के आने के बाद परिजनों ने 40 घंटे की प्रतीक्षा के बाद घर के करीब बाग में शव को दफना दिया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि परिजनों के आरोपों की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।