फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The force of two police stations reached to replace the broken board in the name of Shaheed Anoop Singh

प्रतापगढ़: शहीद अनूप सिंह के नाम का टूटा बोर्ड बदलवाने पहुंची दो थाने की फोर्स

Fri, 10 Feb 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 10 Feb 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
The force of two police stations reached to replace the broken board in the name of Shaheed Anoop Singh
कानपुर के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश के दौरान गोलीबारी में जान गंवाने वाले शहीद दरोगा अनूप सिंह के नाम पर गांव में लगाया गया बोर्ड एक वर्ष से जमीन पर धूल फांक रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला के अंक में खबर प्रकाशित हुई, तो अफसरों की फटकार सुनकर दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और डैमेज कंट्रोल कर टूटे हुए बोर्ड को हटवा दिया। पुलिस ने शहीद के परिजनों को 24 घंटे के अंदर नया बोर्ड लगवाने का दावा किया है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले दरोगा अनूप सिंह 02 जुलई 2020 की रात कानपुर के बिकरू गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर टीम के साथ दबिश देने पहुंचे थे। फायरिंग में अनूप शहीद हुए थे। घटना के बाद गांव के पास ही लोक निर्माण विभाग ने स्मृति बोर्ड लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्मृति बोर्ड एक वर्ष से टूटकर गिरा गया था और कुछ भाग बचा हुआ था। इस बोर्ड की मरम्मत कराने की मांग गांव के प्रधान की ओर से ब्लाक के अधिकारियों व लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कई बार की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई थी।
अमर उजाला समाचार पत्र में बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने पर एसपी सतपाल अंतिल ने जेठवारा व मानधाता थाने की पुलिस ब्लाक के कर्मचारियों से जेसीबी लेकर गांव पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले फजीहत से बचने को आनन- फानन में टूटा हुआ शहीद के नाम का बोर्ड हटवा दिया।

पुलिस ने शहीद दरोगा अनूप सिंह के पिता रमेश बहादुर सिंह से मुलाकात भरोसा दिया है कि शुक्रवार को शाम तक नया बोर्ड लग जाएगा। पुलिस की फटकार के बाद ग्राम प्रधान ने सफाईकर्मियों की मदद से शहीद के घर के रास्ते की सफाई भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed