{"_id":"686ab8de111ad42bea0b9080","slug":"the-father-in-law-had-hanged-himself-after-accusing-his-daughter-in-law-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-143051-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बहू पर आरोप लगाकर फंदे से झूला था ससुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बहू पर आरोप लगाकर फंदे से झूला था ससुर
विज्ञापन
बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर ससुर की खुदकुशी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुकान से मिले सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने बहू और उसके मायके वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के दहेरखुर्द सिसोदिया निवासी सोनलता सिंह ने बताया कि बेटे कमल सिंह की शादी फरवरी 2024 को अंतू थाना क्षेत्र के भोजपुर रामनगर निवासी श्रवण सिंह की बेटी संजना सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देती थी।
फरवरी 2025 को वह जेवरात और कपड़े लेकर अपने चाची के साथ मायके चली गई। रिश्तेदारों के बीच हुई पंचायत में ससुराल पक्ष ने नकदी और सामान वापस कर दिया। कानूनी कार्रवाई न करने के लिए दोनों पक्षों ने कचहरी में लिखापढ़ी भी की। समझौते के ठीक दस दिन बाद विवाहिता ने पति, सास, देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद विवाहिता व उसके घर वाले पैसों की मांग करते रहे। विवाहिता की प्रताड़ना से परेशान ससुर जगतपाल सिंह ने 29 जून को किराने की दुकान में फंदे से झूलकर जान दे दी।
बुजुर्ग ने दुकान के अंदर रजिस्टर पर सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें बहू और उसके घर वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप है। तेरहवीं के बाद पत्नी सोनलता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद