फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The examination center will be debarred for three years on the complaint of copying, napenge center administrator

नकल की शिकायत पर तीन साल के लिए डिबार होंगे परीक्षा केंद्र, नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक

Mon, 10 Feb 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
The examination center will be debarred for three years on the complaint of copying, napenge center administrator
up board
परीक्षा केंद्रों से सेटिंग कर नकल कराने के नाम पर मोटी कमाई करने वाले नकल माफियों की दाल इस बार नहीं गलेगी। परीक्षा केंद्रों पर नकल पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने डिबार की अवधि एक साल बढ़ा दी है। अब दो नहीं नकल की शिकायत मिलने पर तीन वर्ष के लिए परीक्षा केंद्रों को डिबार किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर इसका निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 18 फरवरी से होगी। परीक्षा संपादित कराने के लिए जिले में कुल 199 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के नकल माफियाओं की सक्रियता लंबे समय से चली आ रही है। परीक्षा कें द्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकार्डर लगाने के बाद भी वह केंद्रों पर सेंधमारी करने से बाज नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इसमें केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका भी कई बार सामने आ चुकी है। लालगंज व कुंडा तहसील क्षेत्र में नकल माफियाओं की सक्रियता काफी रहती है। निरीक्षण के दौरान ज्यादातर शिकायतें मिलती हैं। मगर इस बार नकल माफिया खेल नहीं कर सकेंगे। नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की डिबार अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल की शिकायत मिलने पर पहले परीक्षा केंद्रों को दो साल के लिए ही डिबार किया जाता था, जबकि इस बार एक वर्ष का और इजाफा हो गया है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापकों पर भी कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इसका निर्देश जारी कर दिया है।

शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की रिपोर्ट
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपादित कराने के लिए इस बार परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रहेगी। इसके लिए वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। शुरुआती दौर में नेटवर्किंग की दिक्कत के चलते वेबकास्टिंग नहीं हो पा रही थी। मगर अब शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की रिपोर्टिंग है। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की रिपोर्टिंग है। कहीं भी नेटवर्किंग की दिक्कत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed