फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The door of mercy is closed, now the flow of blessings has started.

Pratapgarh News: रहमतों का दरवाजा बंद अब बरकत का अशरा शुरू

Thu, 21 Mar 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The door of mercy is closed, now the flow of blessings has started.
रहमतों का दरवाजा बंद अब बरकत का अशरा शुरू
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान के तीन अशरों का है अलग-अलग महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें 30 दिनों तक रोजे रखे जाते हैं। रहमत के पहले अशरे का आगाज रमजान से हुआ। जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। मगरिब की नमाज के बाद रमजान का दूसरा अशरा बरकत का शुरू होगा।
मौलाना ताजदार अहमद ने बताया कि रमजान में पहला अशरा रहमत का होता है। इस अशरे में अल्लाहताला अपनी रहमतों की बारिश करते हैं। दूसरा अशरा बरकत का होता है। अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए रोजेदार रोजा रखने के साथ ज्यादातर समय इबादत में गुजारते हैं। ताकि वह दीनी जिंदगी में अपने अल्लाह को राजी कर सकें। तीसरा अशरा मगफिरत का होता है। जो बीस रोजे पूरे होने के बाद शुरू होता है। हर मुसलमान पर रोजे फर्ज किए गए हैं। इसी माह में जकात और खैरात बांटने से शबाब मिलता है। रमजान में अल्लाह ने रोजे फर्ज किए हैं। जिस शख्स ने इस माह में छोटी से भी नेकी का काम किया, उसने अन्य महीनों के फर्ज के बराबर नेकी प्राप्त कर ली। यह महीना लोगों के साथ हमदर्दी व सब्र का है। तीसरे अशरे में शब-ए-कद्र की रात आती है, यह रात हजारों रातों से बेहतर होती है।
विज्ञापन

इनसेट------
कुरान पाक हुआ है मुकम्मल, तरावीह नहीं
सदर विकासखंड के भंगवा स्थित मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान कुरान पाक मुकम्मल हुआ। कारी शाहिद ने आठवें रोजे पर तरावीह में कुरान पाक सुनाया। दुआ के पहले मौलाना शहान ने दीनी व दुनियाबी मामलों पर रोशनी डाली। लोगों से कहा कि वे अपने ईमान पर चलें। जितनी हमारे लिए दुनियावी जिंदगी जरूरी है उतनी ही दीनी भी। तरावीह की नमाज पूरे रमजान भर पढ़ा जाना है। लोग यह न सोचे कि अब तरावीह की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इस मौके पर हाफिज रुकनुद्दीन, कासिम , रहमान बाबा, फकरुद्दीन, गुड्डू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed