फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dead body of the woman thrown in the river after killing, instead of getting the body removed, two inspectors clashed in the police station area

हत्या कर नदी में फेंका युवती का शव, शव निकलवाने के बजाए थाना क्षेत्र को लेकर भिड़ गए दो इंस्पेक्टर

Fri, 14 Feb 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman thrown in the river after killing, instead of getting the body removed, two inspectors clashed in the police station area
महेशगंज के अंजनी पुल के पास बकुलाही नदी में शव मिलने की जानकारी पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
हत्या कर एक युवती का शव नदी में फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पानी में उतराया देखा तो पुलिस को सूचना दी। बार्डर का मामला होने पर कुंडा और महेशगंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर थाना क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया। हालात यह हो गई कि दो थानों के इंस्पेक्टर आपस में कहासुनी करने लगे। लेखपाल के आने के बाद महेशगंज पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली कुंडा और महेशगंज थाना क्षेत्र के बार्डर अंजनी स्थित बकुलाही नदी में राहगीरों ने गुरुवार को एक 25 वर्षीय युवती का शव नदी में उतराया देखा। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में शव होने के कारण बार्डर का मामला फंस गया। कुंडा और महेशगंज की पुलिस शव को एक दूसरे के क्षेत्र में बताने लगी। इस दौरान दोनों इंस्पेक्टरों में कहासुनी होने लगी। इस पर लेखपाल संदीप मौर्य को बुलाया गया।
विज्ञापन

लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के बारे में बताया। इसके बाद महेशगंज पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। महिला के सिर में चोट के निशान थे। देखने में वह अच्छे घर की लग रही थी। कई दिनों से पानी में होने के कारण शव सड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल उसके शरीर पर लगी चोटों से उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। यही नहीं उसके साथ दुराचार होने की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम होने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन शिनाख्त न होने के कारण वहां सुरक्षित रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed