{"_id":"64f4ac32a182f0db8f082a44","slug":"the-dead-body-of-an-old-man-missing-from-home-was-found-after-being-lowered-into-the-river-on-the-second-day-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-212835-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर से लापता वृद्ध का दूसरे दिन नदी में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर से लापता वृद्ध का दूसरे दिन नदी में उतराया मिला शव
Sun, 03 Sep 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
घुइसरनाथ धाम। घर से लापता वृद्ध का शव सई नदी में दूसरे दिन रविवार को उतराया मिला। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की सई नदी में नहाते समय डूबने से मौत हुई है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा निवासी भगवानदीन गुप्ता (70) गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। शनिवार की सुबह वह घर से निकला और वापस लौट कर नहीं आया। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को दोपहर ग्रामीणों ने थरिया घाट पर सई नदी में लापता वृद्ध का शव उतराया मिला। जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालवाया। जिसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव देखते ही पत्नी गुलाब कली रोने लगी। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के चार पुत्र संतोष, महेश, राकेश व हरिकेश हैं। सभी काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। छानबीन के दौरान सई नदी घाट पर भगवानदीन का कपड़ा व गमछा बरामद हुआ। पुलिस व परिजनों ने आशंका जताई है कि नहाने के दौरान सई नदी में डूबने से मौत हो गई। सांगीपुर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि सई नदी में मिले शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।