फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The crisis deepens on the jobs of 40 employment servants

40 रोजगार सेवकों की नौकरी पर गहराया संकट

Fri, 26 Nov 2021 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The crisis deepens on the jobs of 40 employment servants
जिले के 40 रोजगार सेवकों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। नगर पालिका परिषद और टाउन एरिया के विस्तार में ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक साल भर से मानदेय नहीं मिलने के कारण अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि शासन ने साफ कहा था कि जो रोजगार सेवक तैनात हैं, उन्हें हटाया नहीं जाएगा, बल्कि समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक रोजगार सेवकों की तैनाती की गई है। ये लोग ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की जिम्मेदारी निभाते हैं। वर्ष 2020 में नगर पालिका परिषद और टाउन एरिया के विस्तार में 64 ग्राम पंचायतों के शहर में शामिल होने से 40 रोजगार सेवक बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन

शहरी इलाके का सीमा विस्तार के बाद पैदल हुए रोजगार सेवकों ने लखनऊ में बैठे अफसरों से संपर्क करके अपनी व्यथा सुनाई, तो अफसरों ने पत्र जारी कर उन्हें खाली पड़ी ग्राम पंचायतों में समायोजित करने का निर्देश दिया। साल भर का समय बीत गया, मगर जिला स्तरीय अफसरों ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है। इधर, सालभर से रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार सेवकों को समायोजित करने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है, जल्द ही खाली पड़ी ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाएगा। नए रोजगार सेवकों की भर्ती अभी नहीं होगी। जो पहले से तैनात हैं, उन लोगों को समायोजित किया जाएगा।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed