फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of the woman who came out of the house late seven was found in the canal

देर रात घर से निकली महिला का शव नहर में मिला

Sun, 11 Jul 2021 07:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 07:42 PM IST
सार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गौरा नहर में रविवार की सुबह एक महिला का शव मिला। शव की शिनाख्त सुलतानपुर निवासी सीमा (32) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
The body of the woman who came out of the house late seven was found in the canal
death

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गौरा नहर में रविवार की सुबह एक महिला का शव मिला। शव की शिनाख्त सुलतानपुर निवासी सीमा (32) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गौरा नहर में रविवार की सुबह लोगों को महिला का शव दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोहड़ौर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के साथ ही गांव के लोग उसकी शिनाख्त करने की कोशिश करने लगे। इस बीच खबर मिली कि सुलतानपुर के जमुवावा की एक महिला शनिवार की रात शौच के लिए निकली थी तब से वह लापता है।
विज्ञापन


नहर में महिला का शव मिलने की खबर पर परिजन अतरसंड गौरा पहुंचे। उन लोगों ने शव की शिनाख्त सीमा गुप्ता के रूप में की। मृतका के पति जीतलाल ने बताया कि सीता शनिवार की शाम शौच के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर शारदा सहायक जौनपुर जलशाखा गुजरी है। नहर में इन दिनों पानी छोड़ा गया है। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि परिवार के लोग फिसलने से नहर में गिरने की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed