फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bike was driving among the laborers on the platform, RPF jawans clashed on refusal

प्लेटफार्म पर मजदूरों के बीच चला रहा था बाइक, मना करने पर आरपीएफ जवानों से भिड़ा

Mon, 11 May 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
The bike was driving among the laborers on the platform, RPF jawans clashed on refusal
आरपीएफ के जवान व अऩ्य (symbolic) - फोटो : अमर उजाला
 रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलकर्मी मुंबई से आई स्पेशल ट्रेन से उतर रहे श्रमिकों के बीच बाइक चलाने लगा। पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह उनसे भिड़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे सबक सिखा दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही आरपीएफ के जवान पहुंचे। उनसे भी वह भिड़ गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि खबर भेजे जाने तक कार्रवाई को लेकर पंचायत चलती रही।
विज्ञापन


मुंबई से आई श्रमिक स्पेशल से आए परदेशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन से उतारा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रेलवे स्टेशन पर तैनात एक रेलकर्मी ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से प्लेटफार्म पर फर्राटा भरने लगे। यह देख पुलिसकर्मियों ने उन्हे टोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर वह पुलिसकर्मी पर भड़क कर हंगामा करने लगे। उनसे अंजान पुलिसकर्मियों ने उन्हें सबक सिखा दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद आरपीएफ व जीआरपी के जवान पहुंच गए।


रेलकर्मी शांत होने के बाद बजाय पुलिसकर्मियों को उल्टा सीधा कहते हुए आरपीएफ के जवानों के साथ ही कमांडर से भिड़ गया। फिर क्या था जवान उसे पकड़कर बाइक समेत थाने पर ले गए। इस मामले को लेकर थाने पर पंचायत चलती रही। आरपीएफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed