फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The accused who beat up SDM Sadar's reader were not arrested.

Pratapgarh News: एसडीएम सदर के रीडर की पिटाई करने वाले आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Fri, 12 Apr 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The accused who beat up SDM Sadar's reader were not arrested.
एसडीएम सदर के रीडर की पिटाई करने वाले आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

- सदर तहसील में एक अप्रैल को हुई थी घटना, डीएम के फटकार पर पांच अप्रैल को लिखा गया था मुकदमा

- संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। एसडीएम सदर के रीडर को तहसील परिसर में घसीटकर पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नौ दिन बाद भी नहीं हुई है। पहले तो नगर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही। इसके बाद डीएम की फटकार के बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया, मगर गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे हुए है।



शहर की सदर तहसील और नगर कोतवाली एक ही परिसर में स्थित है। हाईवे से मुड़ने पर पहले सदर तहसील का कार्यालय और ठीक उसी के पीछे नगर कोतवाली है। घटना एक अप्रैल की है, जब शरारती तत्वों ने एसडीएम सदर के रीडर सुरेंद्र पांडेय को तहसील परिसर में घसीटकर पीटा था। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसडीएम सदर को दी थी। जिस पर उन्होंने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। पीड़ित ने उसी दिन तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की, मगर पुलिस ने जांच की बात कर मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना के चार दिन बाद मामला डीएम तक पहुंचा तो अधिकारियों को फटकार लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य ने बताया कि अभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, नगर कोतवाल को जल्द ही गिरफ्तारी करने कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed