फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thamai Sai's upheaval, people of coastal area breathed a sigh of relief

थमा सई का उफान, तटीय इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 02 Oct 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thamai Sai's upheaval, people of coastal area breathed a sigh of relief
बेल्हा देवी धाम परिसर में सई नदी के बाढ़ को देखने पहुंचे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
सई नदी का पानी अब घटने लगा है। हर दो घंटे पर सई नदी का पानी एक सेंटीमीटर घट रहा है। इससे पानी से घिरे तटीय इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी नदी किनारे के घरों में पानी भरा है।
विज्ञापन

जिले में उफनाई सई नदी लाल निशान के करीब पहुंच गई थी। पानी तटीय क्षेत्र में बने मकानों, कालेजों में प्रवेश कर गया। लोग अपना घर छोड़कर ठिकाना बदलने के लिए मजबूर हो गए। बेल्हा देवी के करीब सदर बाजार में तटीय इलाके में बने मकानों को लोगों ने खाली कर दिया था। मंगलवार से सई नदी का उफान थम गया।
विज्ञापन

हर दो घंटे पर नदी का पानी एक सेंटीमीटर नीचे खिसक रहा है। नदी के पानी से घिरे लोगों ने अपना मकान छोड़ दिया। सई नदी का पानी नीचे खिसकने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अभी तक करौंदीघाट, सरायवीरभद्र, भुलियापुर, कादीपुर, पटखौली, शिवसत व महुआर के लोगों के साथ ही जामताली इलाके में लोग नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चिंतित थे। सई नदी के उफान के चलते बकुलाही, चमरौधा समेत दूसरी नदियां भी उफान पर थीं। जिसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबने से वृद्ध की मौत
कच्चे मकान की दीवार के मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई। मानधाता थाना क्षेत्र के पुरैला निवासी मकबूल नाई (65) मंगलवार को अपने घर के भीतर बैठे थे। अचानक उनका मकान भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में मकबूल दब गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
लोगों ने मलबे में दबे मकबूल को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। मकबूल की मौत से कोहराम मचा रहा।

नहीं मिला आवास, दूसरों के घर में ली पनाह
लक्ष्मणपुर विकासखंड के देवापुर सकली के बुजुर्ग विजय प्रसाद पांडेय के पास रहने का आशियाना नहीं है। कई बार प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बरसात में विजय का कच्चा मकान गिर गया। जिसके बाद वह पत्नी सीता देवी के साथ कभी खुले में तो कभी पड़ोसी के घर में रहने को मजबूर है।

बेल्हा देवी धाम परिसर में भरा सई नदी के बाढ़ का पानी।

बेल्हा देवी धाम परिसर में भरा सई नदी के बाढ़ का पानी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed