फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Temperature rises 9 degrees Celsius in 24 hours, yet no relief from cold

24 घंटे में 9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान, फिर भी ठंड से राहत नहीं

Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Temperature rises 9 degrees Celsius in 24 hours, yet no relief from cold
cold temperature
धूप खिलने से 24 घंटे के भीतर भले ही तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई, मगर ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। धूप का असर महज घंटेभर तक दिखा। धूप खिलने से दिनभर बाजारों में चहल-पहल रही। वातावरण में गलन व ठंड का असर बरकरार रहा।
विज्ञापन

इधर, शाम होते ही फिर से हाड़कंपाऊ ठंड शुरू हो गई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह अलाव धधकने लगे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.2 व न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की तरह ही बुधवार की सुबह भी सर्द रही। बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही थीं। भोर में शीतलहर का कहर जारी रहा। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। जगह-जगह अलाव धधकते रहे। लोग रजाई व अलाव में दुबके रहे। दोपहर बाद पछुआ हवाओं के असर से मौसम साफ हो गया। धूप खिल गई। धूप से घंटेभर के लिए राहत मिली। मगर थोड़ी देर बाद फिर गलन व ठंड का असर शुरू हो गया। हालांकि बाजारों में धूप खिलने से चहल-पहल रही। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर 9 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को 10.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के सापेक्ष मंगलवार को 14 डिग्री सेल्सियस व बुधवार को 190.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में महज 3 डिग्री सेल्सियस की ही वृद्धि हुई है।

इधर बुधवार को शाम होते ही धुंध का असर बढ़ गया। ठंड में और गलन में इजाफा हो गया। शाम छह बजे के बाद ठंड को देख दुकानें बंद होने लगीं। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शीतलहर का असर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed