{"_id":"5ed933fb8ebc3e90a55e597a","slug":"teenager-mistreated-by-calling-outside-the-house-on-the-pretext","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने से घर के बाहर बुलाकर किशोरी से किया दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाने से घर के बाहर बुलाकर किशोरी से किया दुराचार
Thu, 04 Jun 2020 11:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहाने से घर के बाहर बुलाकर किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। उसके चुंगल से छूटने के बाद किशोरी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन जब इसका उलाहना देने उसके घर गए तो आरोपी व उसके परिजन गालीगलौज करने लगे। इस पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोस के युवक ने बहाने से घर के बाहर बुलाया। इसके बाद उसे कुछ दूर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। उसके चुंगल से छूटने के बाद किशोरी भागकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। इस पर परिजन इसका उलाहना देने उसके घर पहुंचे। वहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गालीगलौज की।
साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर गुरुवार की सुबह पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। उसकी तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र यादव बीरू पर दुराचार व रामफल यादव, गनेशी, महरानी व प्रदीप पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।