फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A laborer died after being hit by a car.

Pratapgarh News: कार से टकराने पर हुई थी मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A laborer died after being hit by a car.
देहात कोतवाली के सुखपाल नगर के पास कार से टकराने की वजह से मजदूर की मौत हुई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के विक्रमपुर गड़ेहरी निवासी शिव बहादुर का इकलौता बेटा अभिषेक (25) मजदूरी करता था। शनिवार रात चांदपुर के पास लिंटर ढालने के बाद मिक्सर मशीन से घर लौट रहा था। सुखपाल नगर के पास वह मिक्सर मशीन से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सोमवार प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed