फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused in mother-son murder case sent to jail

Pratapgarh News: मां-बेटे के हत्या के आरोपी को भेजा गया जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused in mother-son murder case sent to jail
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मां बेटी की हत्या के बाद दूसरे दिन गमजदा परिजन। संवाद
मासूम बेटे और पत्नी के हत्यारोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। परिजनों ने दोनों शवों का मानिकपुर राजघाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना के लालूपट्टी नया पुरवा निवासी सुरेश पत्नी नीता देवी (32) पर किसी और व्यक्ति से नजदीकी संबंध होने का शव करता था। आरोपी ने शनिवार रात साढ़े 12 बजे पत्नी पर रॉड से वार कर उसे अचेत कर दिया। इसके बाद उसकी और बेटे यीशू की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पांच घंटे की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। वह नशे का आदी था। दूसरे व्यक्ति से नजदीकी संबंध की वजह से वह पत्नी से विवाद करता था। यीशू को भी अपना बेटा नहीं मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
हत्या के बाद दो मासूमों के सिर से मां का साया और पिता का सहारा दोनों छीन लिया। वैष्णवी (7) और नितिन (4) दोनों मां और भाई को याद कर रोते रहे। घर में उसकी बुजुर्ग मां यशोदा चारपाई पर बीमार पड़ी थी। दवा-पानी देने वाला कोई नहीं। वहीं, बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी सौतेले चाचा जीतलाल ने ली है।
साले ने बहनोई पर दर्ज कराई एफआईआर

मानिकपुर के अंतामऊ निवासी लवकुश पटेल ने बहनोई के खिलाफ बहन और भांजे की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया।

वर्जन---
पत्नी और मासूम बेटे के हत्यारोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। सुरेश के सौतेला भाई ने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी ली है। हालांकि ननिहाल वालों का पक्ष आना बाकी है। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed