{"_id":"68b9d351e5c318276d0eb6c0","slug":"teenage-girl-stoned-to-death-in-a-dispute-over-grazing-goats-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-147122-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बकरी चराने के विवाद में किशोरी की पत्थर से मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बकरी चराने के विवाद में किशोरी की पत्थर से मारकर हत्या
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकरी दशरथपुर में बुधवार की शाम बकरी चराने के विवाद में किशोर ने पत्थर मारकर किशोरी की हत्या कर दी। मामले में दो किशोर सगे भाइयों और उनके पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है।
टिकुरी दशरथपुर के रहने वाले बंशीलाल सरोज थाने के चौकीदार हैं। उनके सात बच्चे हैं। इनमें तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। बुधवार की शाम सबसे छोटी बेटी शैलजा सरोज (14) बकरी चराने गई थी। वहीं बच्चे भी खेल रहे थे। इसी दौरान बकरी दूसरे खेत में जाने लगी तो शैलजा ने साथ खेल रहे एक किशोर से उसे लौटाने को कहा। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ देर में किशोर के परिजन भी आ गए। इस बीच गुस्से में किशोर ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर शैलजा पर मारा, जो उसकी कनपटी के पास लगा। वह खून से लथपथ होकर गिर गई। सूचना मिलने पर शैलजा के परिजन भागकर पहुंचे और उसे घर ले गए। कुछ देर तक खून बंद करने का इंतजार करने लगे। रात करीब दस बजे उसे लेकर सीएचसी हथिगवां पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बंशीलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर व उसके भाई और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मृतक किशोरी के परिजनों से मिलने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सांत्वना दी, सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।बृहस्पतिवार की शाम परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
बोले अफसर
एक आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
संजय राय, एएसपी पश्चिमी
इनसेट
सिर में एक ही मिला घाव का निशान
सूत्रों के अनुसार शैलजा के सिर में एक ही घाव का निशान मिला। प्रहार के दौरान पत्थर का नुकीला हिस्सा उसकी कनपटी के करीब लग गया जिससे उसके सिर की हड्डी तक टूट गई थी। अधिक रक्तस्राव मौत का कारण बना।